क्या अमेठी-रायबरेली से लड़ेंगे राहुल-प्रियंका? न्यूज Tak के साथ बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ये बोले

खड़गे ने इन दोनों सीटों से राहुल और प्रियंका की दावेदारी पर सस्पेंस के बादल को थोड़ा छांटने की कोशिश की है. दोनों नेताओं के चुनाव लड़ने के मुद्दे पर खड़गे ने कहा है कि, यह आपको नॉमिनेशन के वक्त बताया जाएगा, क्योंकि ये पार्टी की रणनीति का हिस्सा है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Kharge on Amethi-Raebareli: देश में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के दो चरण सम्पन्न हो चुके है. इसमें उत्तर प्रदेश में भी दो चरणों में प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कुल 16 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. यूपी में अभी 64 सीटों पर वोटिंग बाकी है. इनमें रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट भी है जिसे लेकर जबर्दस्त सस्पेंस का माहौल बना हुआ है. गांधी परिवार का गढ़ समझी जाने वाली इन दोनों सीटों पर इस बार गांधी परिवार का प्रत्याशी होगा भी या नहीं, यही अबतक तय नहीं हुआ है. इस बीच न्यूज Tak के खास कार्यक्रम 'साक्षात्कार' में इंडिया टुडे ग्रुप के 'Tak' क्लस्टर के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की है. शनिवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले इस इंटरव्यू में खड़गे ने इन दोनों सीटों पर दावेदारी को लेकर बड़े संकेत दे दिए हैं.