'बिना EVM बीजेपी नहीं जीत सकती चुनाव', INDIA की महारैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने चुनावों में बीजेपी के जीत की वजह EVM को बताया. राहुल ने कहा, 'EVM के बिना मोदी चुनाव जीत नहीं सकते, राजा की आत्मा EVM में है.'

ADVERTISEMENT

Congress MP Rahul Gandhi
Congress MP Rahul Gandhi
google news

INDIA Alliance Rally: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का बीते दिन यानि 17 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में समाप्त हो गई. इस मौके पर कांग्रेस और INDIA अलायंस के नेताओं ने मुंबई में शिवाजी पार्क में एक महारैली का आयोजन किया. इस रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, एम के स्टालिन मौजूद रहें. विपक्ष की इस मेगा रैली में राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोला. वहीं राहुल गांधी ने तो चुनावों में बीजेपी के जीत की वजह EVM को बता दिया. राहुल ने कहा, 'EVM के बिना मोदी चुनाव जीत नहीं सकते, राजा की आत्मा EVM में है.' आइए आपको बताते हैं राहुल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर लगाए कौन-कौन से आरोप.