लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, राहुल गांधी बोले- 'यह संविधान पर आक्रमण था, हमने इसे हरा दिया'

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका. बिल को 298 वोट मिले, लेकिन दो तिहाई बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 352 था. ऐसे में 54 वोट की कमी से बिल गिर गया.

ADVERTISEMENT

महिला आरक्षण बिल पर सरकार को झटका
महिला आरक्षण बिल पर सरकार को झटका
google news

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल गिर गया है. इस दौरान सदन में बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 230 वोट डाले गए. वोटिंग के समय सदन में कुल 528 सांसदों मौजूद थे. नियमों के मुताबिक इस तरह के बिल को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है.