योगी आदित्यनाथ सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट वाले प्रोडक्ट्स को किया बैन, क्या होते हैं ये?
हलाल एक अरबी शब्द है. जिसका मतलब होता है कि जिसकी इजाजत या अनुमति हो. यह हराम के उलट होता है. हराम यानी जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती हो या जिस पर रोक लगी हो.
ADVERTISEMENT

यूपी की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन के सारे प्रोडक्ट्स को बैन करने का फैसला लिया है.
Halal Certification Ban in Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट से जुड़े खाद्य उत्पादों पर रोक लगा दी है. 18 नवंबर को जारी किए अपने आदेश में सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट वाले खाद्य उत्पादों, कास्मेटिक्स या हलाल से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की सर्विस को बनाने, बेचने, भंडारण या वितरण करने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. आदेश के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति या संस्था यूपी में किसी भी हलाल सर्टिफिकेट वाली दवा, डेरी उत्पाद, बेकरी उत्पाद, चीनी, नमकीन, खाने वाले तेल को बनाने, भंडारण या फिर खरीद-बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वैसे दूसरे देशों में एक्सपोर्ट होने वाले हलाल प्रोडक्ट्स को इससे बाहर रखा गया है.