इस सर्वे ने ग्वालियर-चंबल में बीजेपी के चेहरे पर ला दी मुस्कान, कांग्रेस के लिए क्यों बढ़ी टेंशन

Gwalior-Chambal Region: टाइम्स नाउ के लेटेस्ट सर्वे ने ग्वालियर-चंबल रीजन में बीजेपी को पहली बार मुस्कुराने की वजह दे दी है. पिछले 6 महीने में 7 ओपिनियन पाेल और सर्वे आ चुके हैं. जिसमें से अधिकतर में ग्वालियर-चंबल रीजन में बीजेपी को बहुत ज्यादा पिछड़ते हुए दिखाया गया था. लेकिन ये पहला ऐसा सर्वे है […]

ADVERTISEMENT

Gwalior-Chambal Region, MP Election 2023, Times Now Opinion Poll, Madhya Pradesh Assembly Elections
Gwalior-Chambal Region, MP Election 2023, Times Now Opinion Poll, Madhya Pradesh Assembly Elections
Google CTA

Gwalior-Chambal Region: टाइम्स नाउ के लेटेस्ट सर्वे ने ग्वालियर-चंबल रीजन में बीजेपी को पहली बार मुस्कुराने की वजह दे दी है. पिछले 6 महीने में 7 ओपिनियन पाेल और सर्वे आ चुके हैं. जिसमें से अधिकतर में ग्वालियर-चंबल रीजन में बीजेपी को बहुत ज्यादा पिछड़ते हुए दिखाया गया था. लेकिन ये पहला ऐसा सर्वे है जो ग्वालियर-चंबल रीजन में बीजेपी को कांग्रेस के बराबर सीटें लाते हुए बता रहे हैं. इस सर्वे के अनुसार ग्वालियर-चंबल रीजन में बीजेपी के खाते में 14 से 18 और कांग्रेस के खाते में 16 से 20 सीटें जाते हुए दिखाई गई हैं.

इस सर्वे के कारण पहली बार बीजेपी के लिए कोई अच्छी खबर ग्वालियर-चंबल से निकलकर सामने आई है. जो साफ तौर पर दिखा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह चौहान इन सभी के सामूहिक प्रयास ग्वालियर-चंबल रीजन में सफल होते दिख रहे हैं. हालांकि 3 दिसंबर को जब परिणाम सामने आएंगे, तब ही पता चलेगा कि ये सर्वे और इस तरह के आंकड़े कितने सही साबित होते हैं.

इस सर्वे के अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में बीजेपी को 107 से 115 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है तो वहीं कांग्रेस के खाते में 112 से 122 सीटें जाती हुई दिखाई गई हैं. वहीं अन्य के खाते में भी एक से तीन सीटें मिलने की संभावनाएं इस सर्वे में जताई गई हैं. तो इस प्रकार टाइम्स नाउ का यह सर्वे भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला मध्यप्रदेश में होता हुआ दिखा रहा है लेकिन बढ़त के मामले में कांग्रेस को ही बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है.

वोट प्रतिशत में बीजेपी और कांग्रेस में ज्यादा अंतर नहीं

इस सर्वे के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 44.90 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है तो वहीं बीजेपी को भी 43.70 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही अन्य पार्टियों जैसे सपा, बसपा, आप, निर्दलीय के तौर पर खड़े होने वाले उम्मीदवारों के खाते में 11.40 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है. एक प्रकार से इस सर्वे में अन्य के खाते में अधिक वोट शेयर जाता हुआ दिखाया है. कहीं न कही कांग्रेस और बीजेपी से बागी होकर जो प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं, ये आंकड़े उसको दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- इस नए सर्वे ने दिए चाैंकाने वाले आंकड़े, मध्यप्रदेश में इस पार्टी की बन सकती है सरकार