पेशाब कांड के आरोपी के पिता बोले- ‘हमारे साथ अन्याय हुआ, घर तोड़ दिया, कोई माफिया थोड़े ही थे’

Sidhi Urine Case: सीधी पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के पिता रमाकांत शुक्ला का कहना है कि शासन-प्रशासन ने उनके परिवार के साथ अन्याय किया है. प्रवेश शुक्ला ने जो गलत किया, उसकी सजा उसे मिले लेकिन उसके चक्कर में पूरे परिवार के खिलाफ इस तरह से कार्रवाई की गई है, जैसे किसी माफिया […]

ADVERTISEMENT

piss scandal
piss scandal
Google CTA

Sidhi Urine Case: सीधी पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के पिता रमाकांत शुक्ला का कहना है कि शासन-प्रशासन ने उनके परिवार के साथ अन्याय किया है. प्रवेश शुक्ला ने जो गलत किया, उसकी सजा उसे मिले लेकिन उसके चक्कर में पूरे परिवार के खिलाफ इस तरह से कार्रवाई की गई है, जैसे किसी माफिया पर की जाती है. आरोपी प्रवेश शुक्ला के पिता रमाकांत शुक्ला ने कहा कि हमारा घर तोड़ दिया, उस पर बुलडोजर चला दिया. हम कोई माफिया थोड़े ही थे, जो इस तरह से कार्रवाई की गई.

आरोपी के पिता रमाकांत शुक्ला ने एमपी तक से बातचीत में कहा, ‘वीडियो काफी पुराना है और इसके बारे में 30 जून को पता चला था. इस वीडियो की आड़ में प्रवेश शुक्ला काे ब्लैकमेल किया गया और 4 लाख रुपए की डिमांड की गई. आरोपी के पिता रमाकांत शुक्ला ने बताया कि दीनदयाल, आदर्श शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, मृत्युंजय गौतम ने प्रवेश को धमकाया और इस वीडियो की आड़ में उसे ब्लैकमेल किया.’

रमाकांत शुक्ला बताते हैं कि आरोपी का बेटा प्रवेश शुक्ला 29 जून को ही घर से गायब हो गया था. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसको इस वीडियो के कारण ब्लैकमेल किया जा रहा था. आरोपी की पत्नी बोली कि जो प्रवेश शुक्ला ने किया वह गलत है लेकिन इसकी आड़ में पूरे परिवार को सड़क पर लाना कहां तक जायज है.

घर खाली करने 24 घंटे का भी समय नहीं दिया
आरोपी के पिता ने कहा कि बिना सूचना और नोटिस दिए प्रशासन ने उनके घर पर बुलडोजर चला दिया. प्रशासन ने तर्क दिया कि उन्होंने पंचायत से परमिशन लेकर घर नहीं बनाया है. इस आधार पर उनके घर पर बुलडोजर चला दिया गया. घर को खाली करने के लिए 24 घंटे का भी समय नहीं दिया गया. आरोपी के पिता रमाकांत शुक्ला के आरोप है कि इस पूरी घटना में कांग्रेसी नेताओं का हाथ है. उनका बेटा विधायक प्रतिनिधि है, इसलिए उसको फंसाया गया.

आरोपी के पिता ने कहा कि यूपी में माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चलते हैं, वह अच्छी बात है लेकिन हम कोई माफिया नहीं है जो उनके घर पर बुलडोजर चला दिया गया.

ये भी पढ़ें- पेशाब कांड पीड़ित की पत्नी ने CM शिवराज से फोन पर कहा- पैसे का लालच नहीं, पति को भेज दीजिए