दिव्या मदेरणा ने क्षेत्रवासियों से कहा- खूब करो बिजली चोरी! कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल

Divya Maderna’s Video Viral: राजस्थान के जोधपुर के ओसियां की तेज तर्रार कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह ग्रामीणों से कह रही है कि जीएसएस में अकुंडी डालकर खूब बिजली चोरी करो. ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह […]

ADVERTISEMENT

जोधपुर: 4 लोगों की हत्या के बाद ओसियां विधायक दिव्या बोलीं- मैं क्या बताऊं, मैं खुद सेफ नहीं हूं!
जोधपुर: 4 लोगों की हत्या के बाद ओसियां विधायक दिव्या बोलीं- मैं क्या बताऊं, मैं खुद सेफ नहीं हूं!
Google CTA

Divya Maderna’s Video Viral: राजस्थान के जोधपुर के ओसियां की तेज तर्रार कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह ग्रामीणों से कह रही है कि जीएसएस में अकुंडी डालकर खूब बिजली चोरी करो. ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह दौरे कर रही है. इस दौरान ओसियां से कांग्रेस की विधायक अपने क्षेत्र के लोगों को बिजली चोरी करने की सलाह दे रही हैं. सलाह ही नहीं दिव्या ने तो बिजली चोरी कैसे करें इसका तरीका भी बता दिया.

जनसंपर्क के दौरान इलाके के नई बनी पंचायत समराथल नगर में लोगों को कह रही है कि पंचायत को 10 लाख रूपए दिए गए. वही, पंचायत को उप स्वास्थ्य केंद्र व मीठे पानी की भी सौगात दी गई है.

दिव्या ने कहा कि बिजली के लिए जीएसएस दिया. जिसमे अंकुड़ी डाल कर खूब बिजली चोरी करो. इस तरह का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो हाल ही नई गठित पंचायत का है. जहां वह कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी.

दरअसल, जनसंपर्क के दौरान दिव्या मदेरणा ओसियां विधानसभा इलाके की पंचायत समराथल नगर में लोगों से बात कर रही थीं. पंचायत को 10 लाख रूपए दिए जाने की याद दिला रही थीं. जनता के लिए कितने विकास के काम किए. शायद उसका भी अहसान जता रही थीं.

Exclusive Interview: राष्ट्रीय महासचिव बनेंगे Sachin Pilot? सीडब्ल्यूसी मेंबर ने भी किया बड़ा इशारा!