Tonk: प्रियंका गांधी की निवाई में विशाल जनसभा, लंबे अरसे बाद मंच पर एक साथ दिखाई देंगे पायलट-गहलोत

Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) शनिवार को टोंक (Tonk) जिले के दौरे पर रहे. यहां उन्होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की होने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान पायलट ने मीडिया से बातचीत करने हुए कहा कि जब-जब और जहां-जहां भी प्रियंका गांधी जनसभाएं करती हैं, कांग्रेस पार्टी […]

ADVERTISEMENT

Tonk: प्रियंका गांधी की निवाई में विशाल जनसभा, लंबे अरसे बाद मंच पर एक साथ दिखाई देंगे पायलट-गहलोत!
Tonk: प्रियंका गांधी की निवाई में विशाल जनसभा, लंबे अरसे बाद मंच पर एक साथ दिखाई देंगे पायलट-गहलोत!
Google CTA

Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) शनिवार को टोंक (Tonk) जिले के दौरे पर रहे. यहां उन्होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की होने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान पायलट ने मीडिया से बातचीत करने हुए कहा कि जब-जब और जहां-जहां भी प्रियंका गांधी जनसभाएं करती हैं, कांग्रेस पार्टी को उसका बेहद फायदा होता है. पायलट ने कहा कि रविवार को निवाई (Niwai) में होने जा रही प्रियंका गांधी की जनसभा का कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से विजय हासिल कर नया इतिहास रच देगी.

पायलट टोंक जिले के निवाई में प्रियंका गांधी की होने वाली विशाल जनसभा को लेकर की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेने आये थे. इस दौरान पायलट के साथ विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, निवाई विधायक प्रशांत बैरवा साथ रहे .बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक निवाई पहुंचने की सूचना मिलते है वहां सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गये और देखते ही देखते पायलेट जिंदाबाद के नारे लगना शुरू हो गए.

परिवर्तन संकल्प यात्रा को बेकार की कवायद

मीडिया से बातचीत करते हुए पायलट ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को बेकार की कवायद बताया और कहा कि भाजपा कभी भी सशक्त विपक्ष की भूमिका नहीं निभा सकी है. ऐसे नें उनकी यात्रा का कुछ भी असर नहीं होने वाला है. पायलट से प्रियंका की सभा को निवाई में रखे जाने के राजनैतिक मायनों पर पूछे गये सवाल को हंसते हुए टाल दिया और कहा कि निवाई बहुत अच्छी और बढ़िया जगह है.

सीएम गहलोत भी शामिल होंगे 

प्रियंका गांधी की इस सभा में सचिन पायलट के अलावा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत सीएम गहलोत भी शामिल होंगे. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इंदिरा गांधी रसोई की भी शुरूआत की जाएगी. राजस्थान पीसीसी महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गॉंधी वाड्रा 10 सितम्बर, 2023 को सुबह 10 बजे झिलाय गांव, जिला टोंक में स्थित विवेकानन्द मॉडल स्कूल के प्रांगण में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगी. इस अवसर पर राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जनसभा में शामिल होकर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करेंगे.

प्रियंका-राहुल से सचिन की बातचीत, पायलट की शर्तों पर होगा अमल?