मोदी के मंच पर मौन राजे शाह से मिलीं, यहां भी ‘न देखा न बात की’ वाला सीन? देखें Video

BJP Leader Vasundhara Raje: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 25 सितंबर के दौरे के बाद बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आए. वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) ने भी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया. यहां जो दृश्य सामने आया उसमें देखा जा रहा है कि अमित शाह […]

ADVERTISEMENT

मोदी के मंच पर मौन राजे शाह से मिलीं, यहां भी 'न देखा न बात की' वाला सीन? देखें Video
मोदी के मंच पर मौन राजे शाह से मिलीं, यहां भी 'न देखा न बात की' वाला सीन? देखें Video
Google CTA

BJP Leader Vasundhara Raje: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 25 सितंबर के दौरे के बाद बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आए. वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) ने भी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया. यहां जो दृश्य सामने आया उसमें देखा जा रहा है कि अमित शाह न तो राजे से मुखातिब हुए और ना ही कोई बात की. वह राजे से स्वागत पुष्प लेकर आगे बढ़ गए. अभी तक ये चर्चाएं आम थीं कि पीएम मोदी राजे से नाराज हैं और मंच से न तो पूर्व बीजेपी सरकार यानी राजे की चर्चा करते हैं और ना ही उनसे बात करते दिखते हैं. यहां तक कि मोदी के मंच पर राजे को बोलते हुए भी नहीं देखा जाता है. हालांकि अमित शाह के साथ पहले ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वह राजे को तवज्जो देते दिखे. लेकिन एयरपोर्ट के इस वीडियो के बाद ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या राजे को अब शाह भी तवज्जो नहीं दे रहे हैं?

ध्यान देने वाली बात है कि नड्डा और शाह बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद होटल ललित में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक ले रहे हैं. बैठक में उनके साथ बीएल संतोष, वसुंधरा राजे, सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, प्रहलाद जोशी, अरुण सिंह, नितिन पटेल, कैलाश चौधरी, सतीश पूनिया, राज्यवर्धन राठौड़, चन्द्रशेखर, नारायण पंचारिया, कुलदीप बिश्नोई, विजय रहाटकर समेत 15 नेता मौजूद थे.

गुटबाजी पर सख्त संदेश देने की कोशिश?

राजस्थान में बीजेपी भले ही कह रही हो कि पार्टी में गुटबाजी नहीं है और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने की बात कर रही हो, लेकिन जिस तरह से परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान पार्टी में आंतरिक गुटबाजी खुलकर सामने आई, उसके बाद अब बीजेपी आलाकमान भी कड़े कदम उठाने की तैयारी में है. पीएम मोदी के सभा की बात हो या अमित शाह से राजे की मुलाकात, दोनों ही दृश्य यह बता रहे हैं कि बीजेपी आलाकमान गुटबाजी पर वसुंधरा राजे को सख्त संदेश देने की कोशिश कर रहा है. बताया जा रहा है कि अब जयपुर पहुंचे अमित शाह बीजेपी के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात कर गुटबाजी खत्म करने की कोशिश करेंगे.

Loading the player...

पीएम मोदी के मंच पर क्या हुआ?

जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सिंतबर को परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित किया. इस जनसभा में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे का कोई भाषण नहीं हुआ. वहीं मंच का संचालन राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने किया. वसुंधरा राजे को इस कार्यक्रम में तवज्जो नहीं मिलना चर्चा का विषय बन गया. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान वसुंधरा राजे को साइडलाइन करने की कोशिश कर रहा है. यह भी अटकलें शुरू हो गई हैं कि बीजेपी वसुंधरा की काट के तौर पर दीया कुमारी को खड़ा करने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: CM गहलोत विधानसभा चुनाव की बजाय मिशन-2030 पर क्यों दे रहे हैं जोर? जानिए इसके मायने