Video: MLA का टिकट पाकर BJP सांसद बालकनाथ कहीं दौड़े तो कहीं चलाने लगे बुलडोजर
Baba Balak Nath’s video goes viral: अलवर (alwar) सांसद बाबा बालकनाथ (baba balaknath) तिजारा विधानसभा सीट से टिकट पाकर पहली बार इस इलाके में पहुंचे. यहां उनका आना काफी चर्चा में रहा. बालकनाथ के के दो वीडियो काफी चर्चा में रहे. इसमें एक वीडियो में वो अपने गले का माला संभालते कार की तरफ सरपट […]
ADVERTISEMENT

Baba Balak Nath’s video goes viral: अलवर (alwar) सांसद बाबा बालकनाथ (baba balaknath) तिजारा विधानसभा सीट से टिकट पाकर पहली बार इस इलाके में पहुंचे. यहां उनका आना काफी चर्चा में रहा. बालकनाथ के के दो वीडियो काफी चर्चा में रहे. इसमें एक वीडियो में वो अपने गले का माला संभालते कार की तरफ सरपट दौड़ते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो में वो बुल्डोजर चलाते और उससे प्रचार करते देखे जा रहे है.
दरअसल बाबा बालकनाथ सोमवार को टिकट मिलने के बाद पहली बार तिजार विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. जैसा कि उन्हें उम्मीद थी कि यहां भीड़-भाड़ होगी पर नजारा थोड़ा उलट दिखा.
भिवाड़ी से बाबा बालक नाथ का काफिला शुरू हुआ. सभी मंदिर और मठों में धोक लगाते हुए वे तिजारा की तरफ बढ़ रहे थे. जब वे टपूकड़ा कस्बे में हनुमान मंदिर में धोक लगाकर निकले ज्यादा समर्थक वहां मौजूद नहीं थे. ऐसे में बालक नाथ ने दौड़ लगाई और अपनी गाड़ी में चढ़ गए.
अलवर सांसद और तिजारा से भाजपा प्रत्यासी बाबा बालकनाथ समर्थन में भीड़ भी देखिए भाजपा क्या अपने सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला उल्टा तो नही पड़ गया है ? @8PMnoCM pic.twitter.com/kW3ZyVYzbr
— Vaibhav Purohit (@purohitvaibhav) October 15, 2023
बाबा ने चलाया बुलडोजर
जब बाबा पहली बार तिजारा पहुंचे तो उनका स्वागत भी जोरदार हुआ. सांसद ने इस मौके पर बुलडोजर चलाया और समर्थकों का अभिवादन किया. अलग-अलग जगह पर सभा के दौरान सांसद ने कहा जो लोग विरोधी हैं, वो भी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. उनसे बातचीत करके उनको वापस पार्टी से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे. साथ ही मंच पर चुनाव लड़ने के लिए मिले चंदे की राशि को उन्होंने गौशाला में देने की बात कही.
यह भी पढ़ें:
सांसदों की बढ़ रही मुश्किल, राठौड़ को काले झंडे दिखाए तो बालकनाथ ने भागकर लाज बचाई!
