VIDEO: राहुल गांधी ने मंच पर की PM मोदी की मिमिक्री, बोले- 'गले मिलने से नहीं चलती विदेश नीति'
ADVERTISEMENT
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधा. उन्होंने विदेशी नेताओं से गले मिलने को विदेश नीति मानने पर तंज कसा. देखिए उनका पूरा वीडियो..
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री विदेश नीति को विदेशी नेताओं से गले मिलने से जोड़कर देखते हैं. दिल्ली में आयोजित 'रचनात्मक कांग्रेस' के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए.
