E-20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो, बोले- दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है
ADVERTISEMENT
Rahul Gandhi on E20 Petrol: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने E-20 पेट्रोल को बड़ा मुद्दा बताते हुए इस पर जल्द अभियान चलाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा इसका असर लोगों की जेब के साथ उनकी कार, बाइक और स्कूटर पर भी पड़ रहा है.
Rahul Gandhi on E20 Petrol: कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब E-20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर मुखर हो गए हैं. शुक्रवार को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर इस मामले को उठाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इसमें भ्रष्टाचार हो रहा है और लोगों की जेबों पर इसका असर पड़ रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि इस मुद्दे पर जल्द ही अभियान शुरू करेगी. सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी एक गाड़ी के पास खड़े होकर E-20 पेट्रोल को लेकर अपनी बात रखते नजर आए. उन्होंने कहा, "ये E-20 का जो मामला है, वह बहुत बड़ा मुद्दा है. आमतौर पर हम कहते हैं कि दाल में कुछ काला है, लेकिन इस मामले में तो पूरी दाल ही काली है. भाइयों और बहनों, किसी भी अभियान में हमें यह तय करना पड़ता है कि किस मुद्दे को किस क्रम में उठाया जाए. लेकिन अभी समस्या यह है कि इसमें इतना ज्यादा भ्रष्टाचार है कि मुद्दों की एक लंबी कतार लगी हुई है.''
