छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर क्या बोले अमित शाह; यहां जानें पूरी बात

Amit Shah in Lok Sabha- लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि देश में वामपंथी…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Amit Shah in Lok Sabha- लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि देश में वामपंथी उग्रवाद या नक्सलवाद सिर्फ छत्तीसगढ़ के तीन जिलों तक सिमट कर रह गया है.

आतंकवाद और नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार में वामपंथी उग्रवाद, नक्सलवाद सिमट कर रह गया है.

शाह ने कहा, “वामपंथी उग्रवाद पर हमने नकेल कसा. 2014 से वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ मोदी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. पहले हमारी सरकार ने वहां विकास पहुंचाया, वहां बिजली पहुंचाई.” शाह ने नक्सलग्रस्त इलाकों में लगातार सुरक्षाबलों के कैंप खोलने की भी बात कही. उन्होंने बताया कि एनआईए औऱ ईडी को भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जोड़ा गया. बस्तर बटालियन बनाई गई.

आज तीन जिलों में सिमट गए नक्सली

शाह ने कहा कि वामपंथ उग्रवाद जब आया तब वे काठमांडू से तिरुपति तक का स्वप्न देखते थे. लेकिन आज वे तीन जिलों तक सिमट कर रह गए हैं. उनका दायरा पहले झारखंड, बिहार, ओड़िसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ तक था. मगर आज ये केवल छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में ही बचे हुए हैं.