शिवसेना में शामिल होने के बाद क्या बोले राजेंद्र गुढ़ा, ये है उनकी आगे की चुनावी रणनीति

Rajendra Gudha after joining Shiv Sena: राजस्थान सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद लाल डायरी (Lal Diary) से चर्चाओं में आए राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने शनिवार को शिवसेना पार्टी जॉइन कर ली. उदयपुरवाटी पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने खुद उन्हें शिवसेना में शामिल करवाया. अब शिवसेना […]

ADVERTISEMENT

शिवसेना में शामिल होने के बाद क्या बोले राजेंद्र गुढ़ा, ये है उनकी आगे की चुनावी रणनीति
शिवसेना में शामिल होने के बाद क्या बोले राजेंद्र गुढ़ा, ये है उनकी आगे की चुनावी रणनीति
Google CTA

Rajendra Gudha after joining Shiv Sena: राजस्थान सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद लाल डायरी (Lal Diary) से चर्चाओं में आए राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने शनिवार को शिवसेना पार्टी जॉइन कर ली. उदयपुरवाटी पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने खुद उन्हें शिवसेना में शामिल करवाया. अब शिवसेना जॉइन करने के बाद ‘राजस्थान तक’ से खास बातचीत में राजेंद्र गुढ़ा ने उनकी चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कई विधायक उनके संपर्क में हैं और जल्द ही वह कोई बड़ा सियासी धमाका कर सकते हैं.

बता दें कि इसी साल जुलाई महीने में मणिपुर मामले को लेकर एक बयान देने के बाद राजेन्द्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था. उसके बाद से उनके शिवसेना ज्वॉइन करने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थी. इसी बीच उनके बेटे शिवम गुढ़ा के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने शिव सेना पार्टी जॉइन कर ली.

शिवसेना जॉइन करने की बताई ये वजह

जब राजेंद्र गुढ़ा से शिवसेना जॉइन करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि राजस्थान में शिवसेना का झंडा गाड़ देंगे. शिवाजी जैसे महापुरुष के नाम पर जो दल बना हुआ है हम उसके साथ काम करेंगे. शिवाजी के विचार महाराणा प्रताप से मिलते थे. उन्होंने भी भीलों को साथ लेकर उसी तरह काम किया था.

भविष्य में कांग्रेस का दामन थामने पर ये बोले राजेंद्र गुढ़ा

कांग्रेस पार्टी द्वारा टारगेट करने पर राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, “उन्होंने पहले मुझे क्यों लिया. उन्होंने दो बार मेरे साथ सरकार क्यों बनाई. फिर क्यों निकाल दिया.” भविष्य में कांग्रेस का दामन थामने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कभी भी अब कांग्रेस का दामन नहीं थामूंगा. शिवसेना के साथ रहूंगा. इसके अलावा गुढ़ा ने कहा कि उनके संपर्क में कई विधायक है. वह इस बात को लेकर जल्द ही कुछ बड़ी जानकारी दे सकते हैं.

पिछले साल बेटे के जन्मदिन पर गहलोत थे मुख्य अतिथि

पिछले वर्ष शिवम गुढ़ा के जन्म दिवस के मौके पर सीएम अशोक गहलोत उदपुरवाटी आये थे. उस दौरान सीएम ने कहा था कि गुढ़ा साथ नहीं होते तो आज मेरी जगह कोई और ही होता मुख्यमंत्री होता. लेकिन अब विधानसभा चुनाव आने वाले हैं तो सियासत गर्मा चुकी है. सब कुछ बदल चुका है.

यह भी पढ़ें: जोधपुर एसपी ने बताया- आखिर क्यों राजेंद्र गुढ़ा के घर पहुंची पुलिस?