कौन है राम रहीम, इनको बार-बार कैसे मिल जाती है परोल? इसके नियम भी जानिए

गुरमीत राम रहीम का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर में 15 अगस्त 1967 को हुआ था. वह 1990 में डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख बना था. डेसा सच्चा सौदा की स्थापना साल 1948 में शाह मस्ताना ने की थी. देश में डेरा सच्चा सौदा के 50 से अधिक आश्रम और लाखों की संख्या में अनुयायी हैं.

ADVERTISEMENT

गुरमीत राम रहीम को आठवीं बार 21 दिन के लिए परोल मिली है.
गुरमीत राम रहीम को आठवीं बार 21 दिन के लिए परोल मिली है.
google news

Gurmeet Ram Rahim on Parole: रेप और हत्या के दोषी राम रहीम को फिर 21 दिन की परोल मिली है. वह इन दिनों रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है. गुरमीत राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में 21 दिन गुजारेगा. राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी उसके साथ रह सकती है. 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से अब तक राम रहीम कई बार परोल पर बाहर आ चुका है.