Rajasthan CM: सीएम फेस के ऐलान से पहले वसुंधरा राजे की इस तस्वीर ने मचाई हलचल!

Rajasthan CM: राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री (Rajasthan CM) कौन होगा? इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि विधायक दल की बैठक को लेकर तारीख सामने आ गई है. राजस्थान में ऑब्जर्वर राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय कल दोपहर विधायक दल की बैठक लेंगे. इस मीटिंग में ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan CM: राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री (Rajasthan CM) कौन होगा? इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि विधायक दल की बैठक को लेकर तारीख सामने आ गई है. राजस्थान में ऑब्जर्वर राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय कल दोपहर विधायक दल की बैठक लेंगे. इस मीटिंग में ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. अब सबकी निगाहें इसी बात पर है आलाकमान किसके सिर पर ताज सजाएगा? वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) के शक्ति प्रदर्शन को लेकर अंदरखाने खबरें भी हैं. कहा जा रहा है कि उनके साथ विधायकों की संख्या को देखते हुए ही इस फैसले में देरी की जा रही है.

इस बीच राजे के आवास पर विधायकों की मुलाकात का दौर भी जारी है. जिसके चलते पूर्व सीएम के आवास पर गहमागहमी बढ़ गई है. राजे के करीबी विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, अजय सिंह किलक और अंशुमान भाटी उनसे मिलने पहुंचे हैं. साथ ही बीजेपी नेता प्रह्लाद गुंजल, विधायक बहादुर सिंह, जगत सिंह, कालीचरण सराफ ने भी मुलाकात की.

ये नेता पहुंचे राजे के आवास पर

तस्वीरः राजस्थान तक

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल सिंह और अशोक परनामी ने भी उनसे मुलाकात की. विधायक बाबू सिंह राठौड़ और अर्जुन लाल गर्ग ने भी वसुंधरा राजे से मुलाकात की. खास बात यह है कि राजे दिल्ली में बैठक के बाद जयपुर पहुंची हैं. नतीजे आने के बाद से ही दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. जिसके बाद 7 दिसंबर को देर रात वसुंधरा राजे भी दिल्ली पहुंची थीं. जब राजे से पत्रकारों ने सवाल पूछा कि आपकी आलाकमान से मुलाकात होगी? तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि वह पार्टी के काम से दिल्ली नहीं आई, बल्कि वह अपनी बहू को देखने के लिए दिल्ली आई है.

फलोदी सट्टा बाजार ने भी दिया बड़ा इशारा

फलोदी सट्टा बाजार में वसुंधरा राजे मजबूत दावेदार के रूप में देखी जा रही है. बीते दिन तक वसुंधरा राजे नंबर-1 पर रही, उनका भाव 0.90 पैसे बताया जा रहा है. वहीं दूसरे स्थान पर अश्विनी वैष्णव रहे, जिनका भाव 1.20 रुपए चल रहा है. इसके बाद तीसरे स्थान पर ओम मोथुर 1.50 रुपए, चौथे स्थान पर गजेंद्र सिंह शेखावत 1.40 रुपए और पांचवें स्थान पर ओम बिरला 1.75 रुपए का भाव चल रहा है. लेकिन आज अश्विनी वैष्णव नंबर-1 पर आ गए हैं और वसुंधरा राजे दूसरे नंबर पर आ गई है.

Rajasthan CM: नए सीएम का कब होगा ऐलान, पढ़िए पल-पल की live updates