‘पायलट शांत बैठने वाले नहीं हैं…’, राजस्थान सरकार में मंत्री मुरारी लाल ने ऐसा क्यों कहा? जानें

Murarilal Meena On Sachin Pilot: सचिन पायलट (Sachin Pilot) की चुप्पी हर किसी को खटक रही है. प्रदेश राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा (MurariLal Meena) ने मंगलवार को धौलपुर में कह दिया कि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जनाधार वाले नेता हैं. वे शांत बैठने वाले नेता नहीं हैं. यही नहीं, मुरारी लाल मीणा ने मानेसर प्रकरण […]

ADVERTISEMENT

पायलट शांत बैठने वाले नहीं हैं...राजस्थान सरकार में मंत्री मुरारी लाल ने ऐसा क्यों कहा? जानें
पायलट शांत बैठने वाले नहीं हैं...राजस्थान सरकार में मंत्री मुरारी लाल ने ऐसा क्यों कहा? जानें
Google CTA

Murarilal Meena On Sachin Pilot: सचिन पायलट (Sachin Pilot) की चुप्पी हर किसी को खटक रही है. प्रदेश राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा (MurariLal Meena) ने मंगलवार को धौलपुर में कह दिया कि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जनाधार वाले नेता हैं. वे शांत बैठने वाले नेता नहीं हैं. यही नहीं, मुरारी लाल मीणा ने मानेसर प्रकरण (Manesar case) को लेकर भी बेबाकी से अपनी राय रखी और बीजेपी के अंदरूनी कलह पर निशाना साधा.

राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड में मंगलवार को पहुंचे प्रदेश के राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के शासन में गहलोत सरकार प्रदेश की आम जनता से जुड़ी रही है. प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जम कर विकास कार्य कराये. गहलोत सरकार ने आमजन के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं और पूरे प्रदेश में कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज,अस्पताल,स्कूलों के साथ सड़कों का जाल बिछाया हैं.

Loading the player...

मानेसर मामले पर बोले मुरारी लाल

राजस्थान कांग्रेस में साल 2020 में आए सियासी भूचाल ‘मानेसर एपिसोड’ के सवाल पर मंत्री मीणा ने कहा कि घर परिवार में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं. एक बाप की औलाद भी लड़ते हैं और बाद में सभी एक हो जाते हैं. राज्य मंत्री मीणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम सभी कार्यकर्ता एक होकर काम करेंगे.

पायलट शांत नहीं हैं- मुरारी लाल

पूर्व डिप्टी सीएम पायलट के शांत होने को लेकर राज्य मंत्री मीणा ने कहा कि सचिन पायलट जनाधार वाले नेता हैं. उनका बहुत बड़ा जनाधार है. पायलट शांत नहीं हैं बल्कि कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं. सचिन पायलट जैसा आदमी कभी शांत नहीं रह सकता है. कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर राज्य मंत्री मीणा ने कहा कि कांग्रेस की बजाय बीजेपी में इतनी गुटबाजी है कि दस से बीस मुख्यमंत्री के दावेदार हैं. रोजाना लड़ाई झगड़े होते रहते हैं. मीणा ने कहा कि हर परिवार में छोटी मोटी बातें होती रहती हैं, लेकिन चुनाव को लेकर हम सब एकजुट हैं.सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत बातों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए. हम सब एक हैं और एक चुनाव लड़ेंगे.

राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा मंगलवार को जिले की बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में कृषि उपज मंडी का शिलान्यास करने पहुंचे थे. कार्यक्रम में उन्होंने जनसभा को भी सम्बोधित किया. इस मौके पर राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष और बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गहलोत, पायलट, वसुंधरा, बेनीवाल में से किसके हाथों में होगी Rajasthan की कमान, जानें