राजस्थान में मोदी मैजिक चलेगा या गहलोत का जादू? लेटेस्ट सर्वे ने उड़ाई कांग्रेस की नींद

Rajasthan Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होनी है. इस बीच एक लेटेस्ट सर्वे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नींद उड़ाकर रख दी है. दरअसल, एक लेटेस्ट सर्वे में पूछा गया कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम अशोक गहलोत में से किसका काम पसंद है? […]

ADVERTISEMENT

राजस्थान में मोदी मैजिक चलेगा या गहलोत का जादू? लेटेस्ट सर्वे ने उड़ाई कांग्रेस की नींद
राजस्थान में मोदी मैजिक चलेगा या गहलोत का जादू? लेटेस्ट सर्वे ने उड़ाई कांग्रेस की नींद
Google CTA

Rajasthan Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होनी है. इस बीच एक लेटेस्ट सर्वे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नींद उड़ाकर रख दी है. दरअसल, एक लेटेस्ट सर्वे में पूछा गया कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम अशोक गहलोत में से किसका काम पसंद है? इस सवाल के जवाब में जनता ने जो जवाब दिया है वह राजनीतिक पार्टियों के लिए हैरान करने वाला है.

एबीपी सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, 60.50 फीसदी लोगों ने बताया है कि पीएम मोदी का काम अच्छा है. 10.4 प्रतिशत लोगों ने उनके काम को औसत बताया है. वहीं राज्य के 29.1 फीसदी लोग पीएम मोदी के काम को खराब मानते हैं. यानी करीब 70 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के काम को अच्छा या औसत बताया है. 

क्या गहलोत का चलेगा जादू?

सर्वे में प्रदेश के 43.4 फीसदी लोगों ने सीएम गहलोत को काम को अच्छा बताया है. 21.1 प्रतिशत लोगों को उनका काम औसत लगा. वहीं 35.5 फीसदी लोगों ने उनके काम को खराब बताया है. यानी करीब 65 फीसदी लोग सीएम गहलोत के काम को अच्छा या औसत मानते हैं.

कितने लोग कांग्रेस से नाराज?

ताजा सर्वे में जब यह पूछा गया कि क्या लोग सरकार बदलना चाहते हैं? तब आंकड़ें जो सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं. सर्वे में सबसे ज्यादा 49.5 फीसदी लोगों ने कहा कि वे सरकार को बदलना चाहते हैं, 21.8 फीसदी लोगों ने कहा कि वे सरकार से नाराज तो हैं, लेकिन उसे बदलना नहीं चाहते हैं. वहीं, 29.1 फीसदी लोगों ने कहा कि वे मौजूदा सरकार से न तो नाराज हैं और न ही उसे बदलना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: कौन हैं युवा नेता रविंद्र भाटी, गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ने की क्यों है चर्चा?