BJP की पांचवी लिस्ट में होगा सिंधिया का नाम? शिवपुरी में क्यों होने लगी चुनाव लड़ने की अपील

MP Election 2023: बीजेपी की अब तक चार लिस्ट आ चुकी हैं और बीजेपी ने मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 136 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. अब बीजेपी की पांचवी लिस्ट आएगी. अब तक बीजेपी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित 24 मंत्रियों को, एमपी से आने […]

ADVERTISEMENT

Jyotiraditya Scindia, MP Election 2023, MP Politics, Madhya Pradesh
Jyotiraditya Scindia, MP Election 2023, MP Politics, Madhya Pradesh
Google CTA

MP Election 2023: बीजेपी की अब तक चार लिस्ट आ चुकी हैं और बीजेपी ने मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 136 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. अब बीजेपी की पांचवी लिस्ट आएगी. अब तक बीजेपी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित 24 मंत्रियों को, एमपी से आने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनावी मैदान में उतार दिया है. सिर्फ एक केंद्रीय मंत्री के नाम की घोषणा अब तक नहीं हुई है लेकिन उनके चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं बहुत तेज है. ये केंद्रीय मंत्री हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया.

सिंधिया वैसे तो राज्यसभा से सांसद हैं लेकिन उनको शिवपुरी से टिकट देने की चर्चा बहुत तेज है. इन अटकलों को तब और तेजी मिल गई, जब शिवपुरी से चुनकर आ रहीं  एमपी की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस सीट को खाली करने का ऐलान कर दिया और बीमारी को वजह बताकर विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया.

इन अटकलों को तब और अधिक बल मिल गया, जब बीती रात चंदेरी जाने के दौरान सिंधिया शिवपुरी क्षेत्र से होकर गुजरे और उनके वाहन को बीच सड़क पर रोककर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सिंधिया से हाथ जोड़कर अपील की, ‘महाराज, यदि चुनाव लड़ना तो शिवपुरी सीट से ही लड़ना’. लोगों की इस डिमांड के बदले सिंधिया ने बस सहमति से अपना सिर हिलाया लेकिन मुंह से कुछ बोले नहीं. इस दौरान सिंधिया का भव्य स्वागत किया गया. जमकर फूलों की बारिश की गई.

क्यों लग रही हैं सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलें

दरअसल बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह, तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक, सभी सांसदों को विधानसभा के चुनावी मैदान में उतार दिया है. ऐसे में राजनीतिक पंडितों को लग रहा है कि बीजेपी सिंधिया को भी विधानसभा चुनाव में उतारकर अपनी एक ओर सीट मजबूत करना चाहती है. इसके लिए सिंधिया को शिवपुरी विधानसभा जैसी सुरक्षित सीट दी जा सकती है, क्योंकि इस सीट पर बीजेपी की यशोधरा राजे सिंधिया लगातार जीत रही थी. यशोधरा राजे सिंधिया रिश्ते में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ हैं. अचानक यशोधरा राजे सिंधिया का ऐन वक्त पर चुनाव लड़ने से इनकार करने को ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने से जोड़कर देखा जा रहा है. अब देखना होगा कि बीजेपी की पांचवी लिस्ट में सिंधिया का नाम होता है या नहीं.

ये भी पढ़ें- बसपा ने जारी की तीसरी सूची, इस बार 26 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें किसको मिला टिकट