ED-CBI के कथित दुरुपयोग के खिलाफ पंजाब में सड़क पर उतरी AAP, पीएम मोदी का पुतला फूंक जताया विरोध
पंजाब में AAP ने ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ पटियाला, अमृतसर, लुधियाना और बरनाला में प्रदर्शन कर पीएम मोदी का पुतला फूंका. नेताओं ने भाजपा पर भगवंत मान सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया X से.
चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों- ईडी और सीबीआई- के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पंजाब भर में मोर्चा खोल दिया है. आप के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने पटियाला, अमृतसर, लुधियाना और बरनाला सहित कई जिलों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका.
