दिल्ली-बिहार समेत पिछले कुछ सालों में हुए सारे चुनाव रद्द कर दोबारा कराया जाए- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वोट चोरी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है. उन्होंने दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव रद्द कर दोबारा कराने की मांग उठाई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

आम आदमी पार्टी की ओर से मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बार-बार लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर इंडियान एक्सप्रेस की एक खोजी रिपोर्ट ने मुहर लगा दी है. रिपोर्ट में हुए चौकाने वाले खुलासे के बाद ''आप'' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर चुनाव जीतते जा रहे हैं.