'पंजाब में भगवंत मान को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई टीम A, B, C, भाजपा बन चुकी है कांग्रेस का विंग'- बलतेज पन्नू का तीखा हमला

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को घेरा. आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार के कामों का मुकाबला न कर पाने के कारण विपक्ष ने 'टीम ए, बी, सी' बना ली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया से.
Google CTA

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के राज्य मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से दिशाहीन हो चुकी है और पंजाब व उसके लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय अंदरूनी सत्ता संघर्ष और आपसी लड़ाई में व्यस्त है. पन्नू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने के लिए आपस में हाथ मिला लिया है और ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है, क्योंकि उनके पास आप सरकार के ऐतिहासिक कामों का कोई जवाब नहीं है.