भगवंत मान ने मोगा को दी बड़ी सौगात! 120 बेड का आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू, 10 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में 120 बेड वाले अत्याधुनिक कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन किया है. मुख्यमंत्री सेहत योजना और आयुष्मान भारत के तहत पात्र मरीजों को कैशलेस इलाज मिलेगा. अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मालवा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने जिले में ही मिल सकेंगी.
ADVERTISEMENT

मोगा में खुला अत्याधुनिक अस्पताल.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मोगा में 120 बिस्तरों वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस 'कैपिटल अस्पताल' का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह नई चिकित्सा सुविधा मालवा इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. उन्होंने बताया कि यह मोगा जिले का पहला ऐसा मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल है जिसे 'नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स' (NABH) की मान्यता प्राप्त है. इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को गंभीर बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार अपने घर के पास ही सुलभ हो सकेगा.
