पंजाब चुनाव से पहले CM भगवंत मान के OSD के ठिकानों पर CBI की क्यों पड़ी रेड, जानें क्या है पूरा मामला
पंजाब चुनाव से ठीक पहले CBI ने CM भगवंत मान के OSD राजवीर घुमन समेत 6 लोगों पर भ्रष्टाचार के तहत कार्रवाई करते हुए ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसके बाद AAP ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
ADVERTISEMENT

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ-आप
पंजाब विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होते ही राज्य का सियासी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है. भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (OSD) राजवीर घुमन से जुड़े कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है, वहीं राज्य सरकार ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
