क्या CJP है AAP की B-Team? भगवंत मान ने बताया दिपके से क्या है कनेक्शन

Bhagwant Mann on CJP: CJP AAP की B-Team है या नहीं? पंजाब CM भगवंत मान ने अभिजीत दिपके के AAP कनेक्शन पर बड़ा खुलासा किया है. जानिए दिपके कब AAP की सोशल मीडिया टीम से जुड़े थे, CJP के किन पदाधिकारियों का AAP से संबंध रहा है और भगवंत मान ने CJP को AAP की B-Team बताए जाने पर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Bhagwant Mann on CJP
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभिजीत दिपके से कनेक्शन पर रखी अपनी बातें
Google CTA

अभिजीत दिपके की अगुवाई वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) क्या आम आदमी पार्टी (AAP) की B Team है? CJP के राजनीतिक परिदृश्य में तेजी से उभरने के बाद से ही यह सवाल चर्चा में है. CJP की शुरुआत एक ऑनलाइन सटायरिकल मूवमेंट के तौर पर हुई थी, लेकिन इस साल परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के बाद यह आंदोलन राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि AAP किसी की B Team या C Team नहीं है.