पंजाब में मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला: वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार पक्के, 237 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कर्मचारियों को पक्का कर नियुक्ति पत्र सौंपे. जानें कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं, विशेष छूट और मान सरकार का नौकरी का बड़ा रिकॉर्ड.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सोशल मीडिया से.
पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने ठेका आधारित और दिहाड़ीदार कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक और बड़ा व ऐतिहासिक कदम उठाया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगारों की सेवाओं को नियमित (पक्का) करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वन विभाग के 237 अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबे समय से लटकी पदोन्नतियों (प्रमोशन) को भी बहाल करने की घोषणा की.
