Punjab: सनौर और सामना से AAP के दो विधायकों ने पार्टी छोड़ी, खफा थे हरमीत और चेतन सिंह

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका लगा है. सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने पार्टी से तौबा कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP से दिया इस्तीफा.
हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP से दिया इस्तीफा.
Google CTA

Punjab Political news: पंजाब में चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है. सनौर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. पंजाब सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई की थी जिससे ये खफा चल रहे थे. इन्होंने पार्टी के खिलाफ तीखे तेवर भी दिखाए थे. 

इधर समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने भी पार्टी से तौबा कर लिया है. इन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर ये जानकारी दी है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों विधायक आज यानी रविवार शाम 4 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आगे की रणनीति पर बात करने वाले हैं. साथ ही वे ये भी बताएंगे कि इन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी है ? 

तो क्या BJP में शामिल होंगे दोनों विधायक ?

सवाल ये उठ रहा है कि ये दोनों विधायक आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में ये बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि इस बात की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. शाम 4 बजे होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात साफ हो सकती है. 

अभी तो फिल्म शुरू हुई है- रवनीत सिंह बिट्‌टू

इन दोनों इस्तीफों पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा- 

''अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के गूंगे 94 भेड़ुओं में से ज़िंदा ज़मीर वाला अलग हुआ. अभी तो फिल्म शुरू हुई है. ''

एक दूसरे पोस्ट में रवनीत सिंह बिट्‌टू ने चेतन सिंह जोड़ामाजरा के सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीन ग्रैब को शेयर करते हुए लिखा- ''94 से 93, और अब 92... 'अत्यधिक ईमानदारी' का वह झूठा झाड़ू अब धीरे-धीरे टूटकर एक कंकाल में बदलता जा रहा है.''

 

ये खबर अभी अपडेट हो रही है......