पंजाब में बड़ा सियासी उलटफेर! Matrize सर्वे ने बढ़ाई AAP की धड़कन, कांग्रेस और बीजेपी की क्या है स्थिति?
मैटराइज (Matrize) के ओपिनियन पोल के अनुसार पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, जहां 40-45 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है.
ADVERTISEMENT

पंजाब चुनाव से पहले नया सर्वे.
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. राज्य की सभी 117 सीटों पर राजनीतिक दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है . इसी बीच आए Matrize (मैटराइज) के ओपिनियन पोल ने पंजाब की राजनीति में खलबली मचा दी है . सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है .
