Punjab Sports Infrastructure: सीएम भगवंत मान ने युवाओं को दिया 500 'ग्रामीण खेल मैदानों' का तोहफा

सीएम भगवंत मान ने पंजाब के गांवों में 500 से अधिक आधुनिक 'ग्रामीण खेल मैदानों' का उद्घाटन किया. नशों के खिलाफ जंग और खेलों को बढ़ावा देने के लिए ₹1500 करोड़ का बजट जारी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
भगवंत सिंह मान, फाइल फोटो.
Google CTA

पंजाब को नशा मुक्त और सेहतमंद बनाने की दिशा में मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला जिले के गांव देधना से राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित 509 से अधिक आधुनिक 'ग्रामीण खेल मैदानों' (Rural Sports Grounds) का उद्घाटन किया. इसके साथ ही अब तक राज्य के युवाओं को समर्पित किए गए कुल आधुनिक खेल मैदानों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है.