भगवंत मान, चरणजीत चन्नी या सुखबीर बादल, पंजाब में मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन? SCORE सर्वे के ताजा नतीजे आए सामने

Punjab CM Survey: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले SCORE के ताजा सर्वे में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक, भगवंत मान को 37.13 फीसदी लोगों ने अगला मुख्यमंत्री बनाने की पसंद बताया है, जबकि कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी को 15.93 फीसदी और शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल को 10.54 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है.

ADVERTISEMENT

Punjab Election 2027
Punjab Election Survey
Google CTA

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर हर राजनीतिक दल ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है. राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर साल 2027 के शुरुआती महीनों में चुनाव हो सकते है. ऐसे में राज्य की सत्ताधारी पार्टी आप ने अपनी चुनावी रणनीति के तहत 71 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई सीटिंग विधायकों के टिकट भी काट दिए गए है. वहीं कांग्रेस, बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल समेत सभी विपक्षी दल भी अपनी-अपनी रणनीति बना रहे है. इसी बीच एक सवाल उठा है कि आखिर पंजाब की जनता किसे राज्य का अगला मुख्यमंत्री देखना चाहती है? क्या जनता एक बार फिर भगवंत मान पर अपना भरोसा दिखाएगा या वो इस बार बदलाव के मूड में है? इन्हीं सवालों के बीच SCORE के ताजा सर्वे के नतीजे सामने आए है, जिसके आंकड़े बेहद ही चौंकाने वाले हैं. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.

कौन हैं मुख्यमंत्री की पहली पसंद?

सर्वे के दौरान जब जनता से पूछा गया कि, 'पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?' इस पर सबसे ज्यादा जनता ने मौजूदा सीएम भगवंत मान को अपना समर्थन दिया है. ताजा सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 37.13% लोगों ने आप नेता भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है. वहीं कांग्रेस के चरणजीत चन्नी को 15.93% और शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल को 10.54% लोगों ने समर्थन दिया है. इसके अलावा वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह को 8.75%, बीजेपी को सुनील जाखर को 1.34%, बीजेपी के ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को 1.08%, कांग्रेस के प्रताप बाजवा को 0.58% और राजा वडिंग को 0.33% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है.

हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि अक्टूबर के सर्वे के मुकाबले भगवंत मान के मुख्यमंत्री की पहली पसंद वाले आंकड़े में गिरावट आई थी. स्कोर के अक्टूबर सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के लिए भगवंत मान 39.36 फीसदी लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. वहीं, कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को 15.61 फीसदी और शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल को 10.42 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया. इसके अलावा अमृतपाल सिंह को 6.84 फीसदी लोगों का समर्थन मिला. अन्य नेताओं की बात करें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह को 1.65 फीसदी, बीजेपी के सुनील जाखड़ को 0.75 फीसदी, कांग्रेस के राजा वड़िंग को 0.39 फीसदी और प्रताप सिंह बाजवा को 0.29 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद किया.

किस पार्टी को कितनी सीटें?

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर SCORE के ताजा पब्लिक ओपिनियन पोल में फिलहाल सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. सर्वे के मुताबिक, राज्य की कुल 117 विधानसभा सीटों में से AAP को 66 से 79 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस के खाते में 12 से 29 सीटें जा सकती हैं. इसके अलावा बीजेपी को 4 से 12 और शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. सर्वे में वारिस पंजाब दे (WPD) को 0 से 4 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है. वहीं, 9 सीटों पर मुकाबला टाई रहने का अनुमान लगाया गया है.

AAP, BJP, कांग्रेस या SAD, पंजाब चुनाव में इस बार किसका पलड़ा भारी? SCORE के ताजा सर्वे के आ गए नतीजे