पंजाब में भूपेश बघेल के खिलाफ चन्नी समर्थकों की नारेबाजी, क्या चुनाव से पहले सुलझेगी कांग्रेस की गुटबाजी?
Punjab Congress News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. मुक्तसर साहिब में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ 'GO BACK BAGHEL' के पोस्टर लगाए गए, जबकि चरणजीत सिंह चन्नी समर्थकों ने कई कार्यक्रमों में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया. जानिए अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चन्नी और भूपेश बघेल के बीच विवाद की वजह क्या है.
ADVERTISEMENT

Punjab Congress News
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सड़कों पर आ गई है. पंजाब के मुक्तसर साहिब में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ 'GO BACK BAGHEL' (गो बैक बघेल) लिखे पोस्टर देखने को मिले हैं. हालांकि, इन पोस्टरों के वायरल होने के बाद इन्हें तुरंत हटा दिया गया, लेकिन इसने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच चल रही गुटबाजी को उजागर कर दिया है. भूपेश बघेल पर जिम्मेदारी थी कि वे राज्य में सभी नेताओं को एकजुट कर चुनाव रणनीति तैयार करें, लेकिन अब उनके खिलाफ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.
