पंजाब कांग्रेस में कलह और तेज! भूपेश बघेल के 'स्लीपर सेल' वाले बयान पर हलचल तेज, क्या चन्नी पर होगी बड़ी कार्रवाई?
Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले गुटबाजी और तेज हो गई है. कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के 'स्लीपर सेल' वाले बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. 'गो बैक बघेल' पोस्टरों और नारेबाजी के बीच चरणजीत सिंह चन्नी खेमे पर सवाल उठ रहे हैं. जानिए पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT

Punjab Congress News
पंजाब विधानसभा चुनावों के करीब आते ही राज्य कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी कलह और गुटबाजी अब विस्फोटक रूप ले चुकी है. कांग्रेस नेताओं के बीच जारी तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, जो अब हाईकमान के लिए एक बड़ी चिंता का कारण बन गई है. पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के 10 दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान गुटबाजी और ज्यादा खुलकर सामने आ रही है. दौरे के दौरान जगह-जगह बघेल के कार्यक्रमों में नारेबाजी हो रही है और उन्हें 'गो बैक बघेल' के पोस्टरों तक का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच भूपेश बघेल ने स्लीपर सेल वाला तंज कसा है, जिसके बाद हलचल तेज है.
