कांग्रेस हाईकमान के सख्त तेवर के बाद चन्नी-रंधावा के बदले सुर, क्या पंजाब में थम गई है कांग्रेस की अंदरूनी कलह
कांग्रेस आलाकमान के सख्त रुख के आगे घुटने टेकते हुए बागी नेता चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर रंधावा ने सरेंडर कर पार्टी नेतृत्व के फैसले को स्वीकार कर लिया है. हालांकि इस कदम से फिलहाल पंजाब कांग्रेस का गृहयुद्ध थम गया है.
ADVERTISEMENT

हाईकमान के हंटर के आगे चन्नी-रंधावा पस्त
पंजाब कांग्रेस के सियासी गलियारों में इन दिनों जो हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा था उस पर फिलहाल दिल्ली दरबार ने ब्रेक लगा दिया है. प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के तेवर अब ठंडे पड़ते दिख रहे हैं.
