राहुल गांधी के भाषण से चन्नी ने क्याें बनाई दूरी...पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस में शुरू हो गई नई बगावत? जानें क्या है पूरा मामला

Punjab News: पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. राहुल गांधी के अहम भाषण के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी का संसद से गायब रहना नए राजनीतिक संकेत दे रहा है. दूसरी ओर राजा वडिंग सक्रिय नजर आए, जबकि भूपेश बघेल दोनों खेमों के बीच बढ़ती दूरी कम करने की कोशिश में जुटे हैं.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी के फरमान को चन्नी ने क्यों किया दरकिनार?
राहुल गांधी के फरमान को चन्नी ने क्यों किया दरकिनार?
Google CTA

Punjab Congress Crisis: पंजाब विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सूबे की कांग्रेस इकाई में अंदरूनी खिंचतान और गुटबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है. एक तरफ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का खेमा है, तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा का गुट मोर्चा खोले हुए है. मुख्य विवाद पंजाब कांग्रेस की कमान राजा वडिंग को सौंपे जाने को लेकर बना हुआ है, जिसे लेकर चन्नी खेमा लगातार अपनी नाराजगी जताता रहा है.