पंजाब कांग्रेस में भारी घमासान: राजा वड़िंग के खिलाफ लामबंद हुए चन्नी; सुनील जाखड़ ने कसा तंज- 'बघेल इन चक्करों में न पड़ें'
पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट ने प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात से ठीक पहले राजा वड़िंग की नियुक्ति पर अपनी नाराजगी जताई है.
ADVERTISEMENT

चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग.
पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. राज्य में मचे इस सियासी घमासान के बीच चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के बीच यह पहली बैठक है. यह मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री/मंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान पर हो रही है. कांग्रेस में यह विवाद इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकि चन्नी गुट राजा वड़िंग को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने से नाखुश है.
