कौन हैं परगट सिंह? हॉकी के मैदान से पंजाब कांग्रेस की कमान तक पहुंचने की पूरी कहानी

कांग्रेस ने परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह राजा वड़िंग की जगह लेंगे. पूर्व ओलंपियन परगट सिंह तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

कांग्रेस ने पंजाब में संगठन को लेकर बड़ा फैसला किया है. पार्टी ने जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व ओलंपियन परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. राजा वड़िंग ने 2 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था.