Punjab Congress: सचिन पायलट की रिपोर्ट से सुलझेगा चन्नी-वडिंग का विवाद? हाईकमान के सामने खुला गुटबाजी का सच
Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग खेमे के बीच मतभेद के बीच पार्टी के नए प्रभारी सचिन पायलट ने राज्य संगठन की स्थिति पर हाईकमान को रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में संगठन की स्थिति, नेताओं के बीच मतभेद और चुनावी तैयारियों से जुड़े फीडबैक शामिल होने की बात सामने आई है. जानिए सचिन पायलट की रिपोर्ट में क्या सामने आया.
ADVERTISEMENT

Punjab Congress News
पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर संगठन को लेकर हलचल काफी तेज हो चुकी है. इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक बेहद अहम बैठक का आयोजन किया गया. इस उच्चस्तरीय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट भी विशेष तौर पर मौजूद रहे. इस बैठक को पंजाब में पार्टी की स्थिति मजबूत करने और आंतरिक कलह को दूर करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
