पंजाब कांग्रेस में फिर तकरार! टिकट बंटवारे को लेकर राजा वडिंग और सुखजिंदर रंधावा आमने-सामने

Punjab Congress News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर अंदरूनी खींचतान सामने आ गई है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक परिवार में एक ही टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं, ताकि नए चेहरों और युवाओं को मौका मिल सके. वहीं कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि टिकट का आधार सिर्फ उम्मीदवार की जीतने की क्षमता यानी विनिबिलिटी होना चाहिए.

ADVERTISEMENT

Punjab Congress News
Punjab Congress News
Google CTA

पंजाब में विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में सत्ता वापसी और आम आदमी पार्टी (भगवंत मान सरकार) को बेदखल करने के लिए कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा पार करना होगा. पिछली बार कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट गई थी. ऐसे में चुनाव से पहले ही पंजाब कांग्रेस के भीतर टिकट बंटवारे के मापदंडों को लेकर घमासान शुरू हो गया है. एक तरफ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक परिवार में एक ही टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का मानना है कि टिकट का आधार सिर्फ प्रत्याशी की जीत (विनेबिलिटी) होना चाहिए.