Punjab Election 2027: 10 जनपथ पर राहुल-प्रियंका संग सचिन पायलट की अहम बैठक, मिला बड़ा टास्क!

Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए सचिन पायलट को राज्य का नया प्रभारी बनाया है. जिम्मेदारी मिलने के बाद पायलट ने 10 जनपथ पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अहम मुलाकात की, जहां उन्हें पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी खत्म कर सभी नेताओं और धड़ों को एकजुट करने का टास्क मिलने की बात सामने आई है.

ADVERTISEMENT

Punjab Election 2027
Punjab Election 2027(Photo- X/@SachinPilot)
Google CTA

पंजाब में वर्ष 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है. इसी कड़ी में कांग्रेस आलाकमान ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभारी पद से हटा दिया है और उनकी जगह सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है. जिम्मेदारी मिलते ही सचिन पायलट ने दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अहम मुलाकात की. यह मुलाकात आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव और राज्य में कांग्रेस पार्टी के पुनरुद्धार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.