Punjab Election: चरणजीत सिंह चन्नी और भूपेश बघेल की मीटिंग फिक्स, जानें कौन हैं दोनों की सुलह कराने वाले राणा गुरजीत सिंह?
Punjab Congress Crisis: पंजाब चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी को खत्म करने की कोशिशें तेज हो गई हैं. कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अहम बैठक अब विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर होने जा रही है. जानिए कौन हैं राणा गुरजीत सिंह, उन्होंने दोनों नेताओं की मुलाकात कैसे तय कराई और चन्नी आखिर किस बात से नाराज हैं.
ADVERTISEMENT

Rana Gurjit Singh
पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी कलह और गुटबाजी को शांत करने के लिए पार्टी ने अपनी कवायद तेज कर दी है. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल पिछले पांच दिनों से पंजाब में डेरा डाले हुए हैं. हालांकि, इन पांच दिनों के भीतर उनकी मुलाकात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी से नहीं हो पाई थी. लेकिन अब दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का रास्ता साफ हो चुका है. माना जा रहा है कि यह अहम बैठक कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर होने जा रही है, जो इस समय पंजाब कांग्रेस की इस पूरी सियासी हलचल के केंद्र बिंदु बने हुए हैं.
