Punjab Election Survey: पंजाब में अगले मुख्यमंत्री के लिए जनता की पहली पसंद कौन? देखें वोट वाइब का ताजा सर्वे
Punjab Election Survey 2027: पंजाब में अगले मुख्यमंत्री के लिए जनता की पहली पसंद कौन है? Vote Vibe के ताजा सर्वे में भगवंत मान 40.1% वोट के साथ सबसे आगे हैं, जबकि चरणजीत सिंह चन्नी 20.6% के साथ दूसरे नंबर पर हैं. जानिए CM पसंद, पार्टी वोट शेयर और 2027 चुनाव को लेकर सर्वे के सभी आंकड़े.
ADVERTISEMENT

Punjab Election Survey 2027
पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज है. एक ओर कांग्रेस में घमासान की कहानियां लगातार सामने आ रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी-अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर भी अटकलों का बाजार काफी गर्म है. ऐसी सियासी गहमागहमी के बीच एक सवाल उठने लगा है कि आखिर पंजाब में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है. इसी बीच वोट वाइब(Vote Vibe) ने एक सर्वे किया है, जिसके आंकड़े भी सामने आ गए है. आइए विस्तार से जानते हैं वोट वाइब के सर्वे में जनता ने क्या-कुछ बताया है.
