पंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 31 नाम शामिल, जानिए किन्हें मिला टिकट
Punjab Elections 2027: आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 31 नामों का ऐलान किया है. पहली सूची में 40 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था. दूसरी सूची के साथ पार्टी के घोषित उम्मीदवारों की संख्या 71 हो गई है. जानिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और AAP की चुनावी रणनीति.
ADVERTISEMENT

Punjab Elections 2027
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. इसके साथ ही पार्टी अब तक कुल 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में चर्चा हुई थी. इस दौरान सर्वे की रिपोर्ट और आम जनता से मिले फीडबैक के आधार पर टिकटों को लेकर मंथन किया गया. इसी प्रक्रिया के बाद दूसरी सूची जारी की गई है.
