Punjab Elections 2027: पंजाब में NDA-SAD का गठबंधन, अमित शाह ने बताया किस पार्टी का होगा सीएम?

Punjab CM Face 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया कि चुनाव में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगी और मुख्यमंत्री भी इसी पार्टी से होगा. साथ ही उन्होंने पंजाब को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने का वादा किया और आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा.

ADVERTISEMENT

Punjab CM Face 2027
Punjab CM Face 2027
Google CTA

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी(BJP) और शिरोमणि अकाली दल(SAD) ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है. भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस गठबंधन का घोषणा की है. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहें. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा कि आज NDA के सबसे पुराने साथी लौट कर आ रहे है. साथ ही उन्होंने अकाली-दल की भूमिका और सीएम चेहरे को लेकर भी सब-कुछ साफ कर दिया है. विस्तार से जानिए पूरी बात.

अकाली दल की भूमिका और सीएम चेहरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा है कि, 'बादल साहब की पार्टी के साथ ही NDA कंप्लीट होता है. प्रधानमंत्री जी का, अटल जी और आडवाणी जी का और बादल साहब का वर्षों पुराना गहरा रिश्ता रहा है. भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल का भी एक बहुत गहरा रिश्ता रहा है. बादल साहब के नेतृत्व में अकाली दल हमारा सबसे पुराना साथी रहा है. अनेक चुनाव हमने साथ में लड़े, जीते-हारे. मगर हमारा रिश्ता टूट गया था. आज एक बार फिर यह रिश्ता जुड़ रहा है, इसका हमें बहुत-बहुत आनंद है.'

इसके अलावा अमित शाह ने साफ कर दिया है कि, 

"पंजाब चुनाव 2027 में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगी और साथ ही मुख्यमंत्री भी अकाली दल से ही होगा. साथ ही उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि, हमें उम्मीद है कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें जीत दिलाएगी."

प्रधानमंत्री का कैसा था रिएक्शन?

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने बताया कि, बीते कल जब प्रधानमंत्री जी से बात हुई तो उन्हें बताया गया कि NDA का एक्सपेंशन हो रहा है. इस पर प्रधानमंत्री जी ने भी बहुत हर्ष के साथ सुखबीर जी को भी फोन किया. साथ ही अध्यक्ष जी को भी फोन किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि अब NDA पूरा हुआ है.

आप पर साधा निशाना

अमित शाह ने मौजूदा आप सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, 'अभी जो आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है, वह एक प्रकार से वादाखिलाफी वाली सरकार है. इन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है और पंजाब की जनता इंतजार कर रही है. जिन्होंने गुरुओं का अपमान किया है, उस सरकार और उन व्यक्तियों को हम सहन नहीं करेंगे. आज जब भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल साथ आ रहे हैं, तो मुझे विश्वास है कि पंजाब की जनता का यह फैसला और मजबूत होगा और परिवर्तन आएगा.'

साथ ही उन्होंने कहा,  पंजाब से नशे का उन्मूलन हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा. पंजाब से भ्रष्टाचार का उन्मूलन हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा और पंजाब में राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करना हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा. अब मैं एक वादा दोहराना चाहता हूं. 31 दिसंबर 2029 तक हम पंजाब को पूरी तरह नशे से मुक्त कर देंगे.

Punjab Election 2027: BJP और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे पंजाब में चुनाव, अमित शाह ने किया गठबंधन का ऐलान