माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे
पंजाब की मांवां धियां सत्कार योजना के तहत लुधियाना 7.4 लाख लाभार्थियों के साथ सबसे आगे रहा, जबकि मालेरकोटला में सबसे कम रजिस्ट्रेशन हुए. डॉ. बलजीत कौर ने योजना की सफलता के आंकड़े साझा किए.
ADVERTISEMENT

मांवा धियां सत्कार योजना में मालेरोटला में सबसे कम रिजर्वेशन.
पंजाब सरकार की 'मांवां धियां सत्कार योजना' को लेकर राज्य भर में भारी उत्साह देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 14 जुलाई 2026 तक पूरे पंजाब में कुल 68.9 लाख लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. इस सूची में लुधियाना ज़िला सबसे अधिक लाभार्थियों के साथ शीर्ष पर उभरा है, जहां अकेले 7.4 लाख महिलाओं और बेटियों ने पंजीकरण कराया है.
