पंजाब की तीर्थयात्रा योजना का विस्तार, बुजुर्गों को सालासर बालाजी-श्री खाटू श्याम, हरिद्वार- ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन लेकर रवाना हुई 15 बसें
पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 15 बसें बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को सालासर बालाजी, खाटू श्याम, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुईं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम भगवंत मान के सोशल मीडिया X से.
पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का विस्तार कर बुधवार को बुजुर्गों को सालासर बालाजी-श्री खाटू श्याम, हरिद्वार- ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन लेकर रवाना 15 बसें रवाना हुई. इस बसों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर में हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने बसों में जाकर सुविधाओं का जायजा भी लिया और बुजुर्गों से बात भी की. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीर्थयात्रा योजना के तहत भगवंत मान सरकार ने अब तक 4 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों को यात्रा करा चुकी है. योजना के तहत 50 साल से अधिक उम्र के एक परिवार से 2 सदस्य यात्रा कर सकेंगे. सरकार सभी तीर्थ यात्रियों को ले जाने के लिए एसी स्लीपर बस, ठहरने और भोजन की व्यवस्था मुफ्त कर रही है.
