मुख्यमंत्री सेहत योजना: युवाओं ने कराया सबसे अधिक कैशलेस हार्ट इलाज, 135 मरीजों को मिले ₹2.71 करोड़
पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 135 मरीजों का ₹2.71 करोड़ का कैशलेस हार्ट इलाज हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं. जानिए डॉक्टरों ने दिल की बीमारी पर क्या सलाह दी.
ADVERTISEMENT

पंजाब न्यूज.
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है. योजना के तहत अब तक 135 मरीजों को कुल 2.71 करोड़ रुपये का मुफ्त और कैशलेस इलाज मुहैया कराया जा चुका है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के तहत कैशलेस हृदय उपचार का लाभ उठाने वालों में 17 से 35 वर्ष के युवा वयस्कों की संख्या सबसे अधिक है, जो यह दर्शाता है कि अब दिल की बीमारियां युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं.
