मुख्यमंत्री सेहत योजना: 27 हफ्ते में जन्मी 700 ग्राम की बच्ची ने 50 दिन NICU में बिताकर मौत को दी मात
पंजाब के नवांशहर में 27 सप्ताह में जन्मी 700 ग्राम की बच्ची को 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से मिला नया जीवन. 3 लाख का इलाज पूरी तरह मुफ्त हुआ.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: डॉ. बलबीर सिंह के सोशल मीडिया X से.
पंजाब की भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ (MMSY) ने नवांशहर में एक नवजात बच्ची को नया जीवनदान दिया है. महज 27 हफ्ते (समय से करीब तीन महीने पहले) में जन्मी और सिर्फ 700 ग्राम वजन वाली इस बच्ची ने 50 दिनों तक एनआईसीयू (NICU) में विशेष देखभाल के बाद जिंदगी की जंग जीत ली है. अस्पताल में बच्ची के इलाज पर आए लगभग 3 लाख रुपए के पूरे खर्च को योजना के तहत पूरी तरह कैशलेस (मुफ्त) कवर किया गया.
