'युद्ध नशेआं विरुद्ध' के 500 दिन: 68 हजार से अधिक तस्कर गिरफ्तार, ₹319 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
पंजाब पुलिस के 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे. डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि कैसे ₹319 करोड़ की संपत्ति जब्त कर 68,850 तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
ADVERTISEMENT

पंजाब में नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI)
पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान ने सफलता के 500 दिन पूरे कर लिए हैं. इस विशेष अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त करते हुए उनकी 319 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की हैं. सख्त कानूनी कार्रवाई और जनभागीदारी की बदौलत पुलिस ने पिछले 500 दिनों में 68,850 से अधिक ड्रग तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है.
