Punjab Politics: ''ना-ना करते प्यार...'', अकाली-BJP के एक होने से AAP परेशान क्यों?
पंजाब चुनाव 2027 से पहले सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिससे बीजेपी और अकाली दल के फिर से एक साथ आने के कयास तेज हो गए हैं.
ADVERTISEMENT

अकाली-BJP
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सियासी गलियारों में बड़े उलटफेर की आहट सुनाई दे रही है. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद अकाली दल और बीजेपी के फिर से एक साथ आने के कयास तेज हो गए हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुलाकात पर तंज कसा है.
