"नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा": शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पेश किया 4 साल का रिपोर्ट कार्ड, विपक्ष पर साधा निशाना
नीति आयोग के इंडेक्स में पंजाब ने केरल को पछाड़ा. शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा- 2022 में चटाई पर पढ़ने वाले 882 सरकारी छात्रों ने पास किया NEET.
ADVERTISEMENT

हरजोत सिंह बैंस.
चंडीगढ़: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प का दावा करते हुए कहा है कि राज्य ने 'नीति आयोग स्कूल एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स 2026' में पहला स्थान हासिल कर केरल को पीछे छोड़ दिया है. पंजाब विधानसभा में विधायक प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा द्वारा लाए गए शिक्षा संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बैंस ने पिछले चार वर्षों का रिपोर्ट कार्ड सदन के सामने रखा.
